अफ्रीका महाद्वीप { Africa Continent }

  • एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बडा महाद्वीप अफ्रीका है, जो जिब्राइल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है।
  • अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्दू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियॉं हैं।
  • विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजीया (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है। यहॉं जब तक सर्वाधिक तापमान 136 डिग्री फेरेनाईड या 58 डिग्री सेंटीग्रेट 13 सितम्बर, 1922 को रिकार्ड किया गया।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी नील अफ्रीका महाद्वीप में ही बहती है।
  • अफ्रकी की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
  • अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व के प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगरों में एक है।
  • अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है।
  • अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं।
  • अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।
  • मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में किया गया, जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7000 किमी दूरी की बचत होती है। इसकी लम्बाई 168 किमी है। मिस्र द्वारा 1956 ई. में इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया है।
  • अफ्रीका के कालाहारी मरूस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिडियॉ मिलती है।
  • अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बडी हीरे की खान है।
  • विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 केरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमीयर खान में जनवरी 1905 ई. को सर थामस कुलिनान ने खोजा था। इसलिए इसका नाम कुलियान हीरा रखा गया।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरूस्थल सहारा (84,00,000 किमी) स्थित है। चाड झील इस मरूस्थल में स्थिल प्रमुख झील है।
  • अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है।
  • दक्षिण अफ्रीका के जहांसवर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरों का नगर कहा जाता है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है।
  • स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है।
  • नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है। आस्वान बॉध नील नदी पर बना है।
  • नील नदी पर बसा सबसे बडा शहर काहिरा है।
  • दक्षिण अफ्रीका के 6 देशो- अंगोला, बोल्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को फ्रन्टलाइन स्टट्ेस (सीमावर्ती राज्य) कहा जाता है।
  • हार्न आफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया, सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते हैं।
  • भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश है- गैबोन, कांगोगगणतंत्र, उगांडा, रवांडा, कीनिया तथा सोमालिया।
  • एण्टवर्प (बेल्जियम) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बडा केन्द्र है।
  • विश्व में स्वर्ण नगर से विख्यात नगर जोहेन्सवर्ग है।
  • अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है।
  • गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है।
  • अफ्रीका से सीसल नाम पौधे से जूट पैदा होता है।
  • अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछडा हुआ है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
  • अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
  • इस महाद्वीप में नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जताा है।
  • मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।
  • अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जिसमें से कर्क व मकर दोनों रेखाएॅ गुजरती है।
  • कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है। विश्व में जल विद्युत शक्ति की सम्भावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।
  • किलिमंजारों के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.